उत्तराखंड- यहां पत्नी ने घर पर लगाई फांसी और पति ने नदी में लगाई छलांग, गांव में मचा कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Chamoli News- उत्तराखंड के चमोली के पोखरी ब्लॉक में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है । यहां मामला पोखरी विकासखंड के सतुड़ गांव का है जहां पर एक महिला ने घर में फांसी लगा दी और महिला के पति ने जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र में अलकनंदा में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  Roulette High Stakes India Risk-Free: A Comprehensive Guide for Players

पोखरी विकास खंड के सतूड़ गांव में बुधवार को पती-पत्नी के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी ने घर में कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है, ज‌बकि पति ने जोशीमठ के समीप मारवाड़ी में अलकनंदा में छलांग मार दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी में उसकी ढूंढखोज में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब पिरुल बनेगा कमाई का साधन, सरकार ने शुरू की बड़ी योजना

इस घटना से सतूड़ गांव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की दस माह पहले शादी हुई थी। घटना की जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। विवाहिता का मायका भी पोखरी ब्लॉक के मोहनखाल की ओर है। ग्राम प्रधान तेजपाल ने बताया कि क्षेत्रीय पटवारी को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि नदी में छलांग मारने वाले 25 वर्षीय विनोद नेगी के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि बहिनों की शादी हो रखी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें