मौसम अपडेट उत्तराखंड- मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना।
देहरादून-उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है,जिसमें 3 व 4 अक्टूबर को कुछ जिलों में हल्की, मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 5 अक्टूबर के बाद भारी बारिश की भी संभावना है। जिसको लेकर मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 5 अक्टूबर की रात से उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर पिथौरागढ़ व देहरादून जिलों के अनेक स्थानों व अन्य जिलों की कुछ जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है।
वहीं 6 व 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के अनेक स्थानों में हल्की, मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में 6 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश व 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही 7 अक्टूबर को देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल व चंपावत जिलों में भारी वर्षा की संभावना के साथ 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना है। साथ ही अन्य जनपदों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

