देहरादून। चकराता रोड पर नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून में देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छापेमारी कर स्पा सेंटर के मालिक अनुज सिंह, संचालक सागर चौधरी और दो ग्राहकों अभय नयन व विपिन धनकड़ को गिरफ्तार किया है। मौके से आठ युवतियों को रेस्क्यू कर नारी निकेतन भेजा गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चकराता रोड पर स्थित स्पा सेंटर में स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। जस्ट डायल के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छापा मारकर दो महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मसाज के साथ-साथ अतिरिक्त शुल्क पर अनैतिक सेवाएं दी जा रही थीं।
गिरफ्तार आरोपियों में स्पा मालिक अनुज सिंह (सहारनपुर, रामपुर मनिहारन), संचालक सागर चौधरी (छिदबना, सहारनपुर) और दो ग्राहक अभय नयन व विपिन धनकड़ (मुरलीवाला, बिजनौर) शामिल हैं। रेस्क्यू की गई युवतियों का सत्यापन नहीं हुआ था। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने सभी स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे पहले कोतवाली शहर के एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
देहरादून के स्पा सेंटर पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। बीते तीन वर्षों में छह स्पा सेंटरों में देह व्यापार का भंडाफोड़ हो चुका है। सत्यापन में ढिलाई, नियमों का उल्लंघन, कर्मचारियों की गैर-प्रशिक्षितता और खराब सीसीटीवी जैसी खामियां सामने आई हैं। वर्ष 2022 में 14 स्पा सेंटरों के चालान किए गए थे। प्रशासन ने स्पा सेंटरों के लिए पुरुष और महिला कर्मचारियों द्वारा उसी लिंग के ग्राहकों को सेवा देने का नियम बनाया था, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
