- डोईवाला किशोरी मौत मामला- परिजनों से मिले एसएसपी, कहा माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
डोईवाला (देहरादून)- नाबालिग बच्ची की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। जहां मामले को लेकर लोगों ने हंगामा किया तो वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी पुलिस एक्शन की तैयारी में है।
बता दें कि बीती 5 जुलाई को डोईवाला के कुड़कावाला में स्थित क्रशर में एक नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने हंगामा कर दिया था। साथ ही सड़क पर भी जाम लगाया। आज देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कोरोनेशन अस्पताल जाकर बच्ची के परिजनों और परिचितों से मुलाकात की। वहीं, एसएससी अजय सिंह ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि घटना की निष्पक्षता से विवेचना कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तहरीर पर डोईवाला कोतवाली में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूरे घटना की बारीकी से जांच के लिए ऋषिकेश एसपी के पर्यवेक्षण और सीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और फील्ड यूनिट प्रभारियों को रखा गया है। जो सभी पहलुओं की जांच कर सबूत जुटाएंगे। इसके अलावा घटना के समय पीड़िता के साथ मौजूद अन्य लड़कियों की काउंसलिंग की जाएगी। साथ ही उनसे घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली जाएगी। घटना से जुड़े सभी भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूत का विश्लेषण किया जाएगा।
इसके साथ ही पूरे घटना में शामिल या प्रकाश में आए आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में अभियोग की प्रभावी पैरवी की जाएगी। उधर, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। जहां फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक सबूत जुटा लिए हैं। वहीं, महिला डॉक्टर की मौजूदगी में डॉक्टरों की पैनल ने डेड बॉडी के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्ची के साथ किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न/शारीरिक चोट के होने की बात सामने नहीं आई, हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पूरे प्रकरण में गुमराह करने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले लोगों को भी पुलिस चिन्हित कर रही है। जल्द ही उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं, परिजनों और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने कई घंटे तक डोईवाला चौक पर जाम लगाए रखा। काफी समझाने के बाद भी जब जाम नहीं खोला गया तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां आकाशीय बिजली का कहर, यहां दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड : आबादी में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वीडियो वायरल
हल्द्वानी : पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह उपयोग कर सकते हैं उपभोक्ता, डीएम ललित मोहन रयाल
उत्तराखंड भाजपा में बड़ी जिम्मेदारियां तय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारियों की सूची जारी
Haldwani: हिम्मतपुर तल्ला की हिमानी पलड़िया ने NEET-2026 में लहराया सफलता का परचम
उत्तराखंड में भारी वर्षा की चेतावनी, एसईओसी ने जारी किया अलर्ट; लोगों से सतर्क रहने की अपील
UKMSSB नर्सिंग भर्ती में बड़ा अपडेट, अब ये अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे परीक्षा
उत्तराखंड की पांच बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, श्रीलंका के लिए रवाना
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) अतिक्रमण के खिलाफ गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, बनभूलपुरा में यहां गरजी JCB
हल्द्वानी : बिना बड़ी सर्जरी के बची 68 वर्षीय मरीज की जान, यथार्थ हॉस्पिटल ने किया जटिल धमनी का सफल इलाज 

