- बेकाबू कैंटर ने महिलाओं को रौंदा, दर्दनाक हादसे में दो की मौत 3 घायल।
श्रीनगर (पौड़ी)- उत्तराखंड से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि तीन घायल है। प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ की तीर्थ यात्रा से लौट रही महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगानाली में हुआ। महाराष्ट्र से महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था। धाम में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं श्रीकोट के एक होटल मे रुकी हुईं थीं। मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी।
कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि हादसे का शिकार महिलाएं बदरीनाथ से दर्शन कर लौटी थीं। वह होटल रामा श्रीकोट में ठहरे थे। उनमें से कुछ महिलाएं होटल के आगे फुटपाथ पर बैठे थीं। तभी एक एक डंपर अनियंत्रित होकर ने टक्कर मार दी।
दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन घायल हो गई। घायलों को बेस अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। साथ ही हादसे में मृतक व घायलों की पहचान की जा रही है।
घटना इतना दर्दनाक था कि मृतक और घायल कैंटर गाड़ी के नीचे फंसे रहे जिसे निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी 

