उत्तराखंड
उधम सिंह नगर,बिना डीएम अनुमति बन रहीं मस्जिद को सील किया गया
देहरादून: खबर उधम सिंह नगर से है जहां किच्छा क्षेत्र में सिरोकला क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही एक मस्जिद को प्राधिकरण की टीम ने जाकर सील कर दिया। उक्त मस्जिद का निर्माण बिना डीएम की अनुमति के हो रहा था।
जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश है कि किसी भी नए धार्मिक स्थल का निर्माण बिना डीएम की अनुमति लिए बिना नहीं करवाया जा सकता। इस आदेश के पालन के लिए हर राज्य के हाई कोर्ट को निर्देशित किया गया है।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सिरोकला क्षेत्र में पिछले दिनों सरकारी भूमि को मुक्त कराने के लिए नाप जोख करवायी गई थी उसी दौरान ये मामला जानकारी में आया कि यहां एक नई मस्जिद का निर्माण करवाया जा रहा है जिसकी कोई अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई है। प्रशासन द्वारा भूमि दस्तावेज, भवन निर्माण मानचित्र दिखाए जाने के लिए नोटिस जारी किया गया,किंतु मस्जिद कमेटी द्वारा दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर उक्त भवन को सील कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि यूपी बॉर्डर से जुड़े इन क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी ने पैर जमाने शुरू किए है और उनके द्वारा ऐसी धार्मिक संरचनाएं भी बनाई जाती रही है। इससे पूर्व रुद्रपुर में पहाड़गंज क्षेत्र में ऐसी ही एक मस्जिद मदरसे पर जिला प्रशासन ने नोटिस देने के बाद भवन को सील किया गया बाद में उक्त भवन का लेंटर भी ध्वस्त कर दिया गया था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा परिणाम
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हुआ पप्पू गिरधारी, पुलिस की तलाश तेज
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला 
