उत्तराखंड: यहां गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान खाक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान खाक, चन्द्रेश्वरनगर में मचा हड़कंप

ऋषिकेश के चन्द्रेश्वरनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर से अचानक आग की तेज लपटें उठीं और कुछ ही देर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत

धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करते हुए संबंधित विभागों को सूचना दी।

विस्फोट के कारण आसपास के घरों में भी दहशत का माहौल रहा।
शुरुआती जांच में गैस रिसाव को हादसे की वजह माना जा रहा है,

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त

हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि हादसा बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..

यदि यह सही पाया गया तो इसे घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग और सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी माना जाएगा।

12 दिन पहले ही प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 134 व्यावसायिक और 12 घरेलू सिलेंडर जब्त किए।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें