उत्तराखंड- यहां जिद के चक्कर में मौत के करीब पहुचे दो लोग, उफान में नाव की तरह बह गई कार VIDEO

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कालाढूंगी- उत्तराखंड के कालाढूंगी में एक कार दो जिंदगियां को लेकर बरसाती नाले में एक किलोमीटर तक नाव की तरह बहती चली गई । ग्रामीणों ने बमुश्किल दोनों को मौत के मुंह मे जाने से बचाया । नैनीताल जिले के कालाढूंगी में मैथीशाह नाला पहाड़ों में हुई भारी बरसात के बाद उफान पर आया था । इसी बीच रामनगर निवासी एक दंपत्ति वैगन-आर कार में सवार होकर रामनगर से हल्द्वानी को जाते समय बरसाती नाले को पार करने लगे । बरसाती नाले के तेज बहाव के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई, लेकिन दंपत्ति जबरदस्ती नाला पार करने पर उतारू हो गया । बहाव तेज होने के कारण नीली रंग की कार बह गई । किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया ।

उत्तराखंड- राज्य के पूर्व चीफ सेकेट्री उत्पल कुमार को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

साफ देखा जा सकता है कि कार में सवार दंपत्ति भी लगभग एक किलोमीटर तक कार के साथ नाले के तेज बहाव में अनितंत्रित होकर बह गए । इस हादसे को देखकर वहां मौजूद ग्रामीण सहायता के लिए पहुंचे । पुलिस के आने तक ग्रामीणों ने कार के पीछे भागकर दंपत्ति को रैस्क्यू किया । कार सवार दोनों लोग चोटिल तो मामूली रूप से हुए हैं लेकिन वो हादसे के कारण दहशत में आ गए हैं । प्रशासन की लाख चेतावनी के बावजूद कुछ लोग जल्दबाजी में ऐसे तेज बरसाती नालों को पार करते हुए हादसे के शिकार हो रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च

BREAKING NEWS- सावधान ! उत्तराखंड, हालात हो रहे बेकाबू, 588 नए मामले, 11 की मौत, आंकड़ा 17865, देखिए अपने इलाके का हाल

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें