रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने तीन विद्यालयों के औचक निरीक्षण पर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आने पर दो प्रधानाध्यापकों और एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। मामले राप्रावि बैतखेड़ी बाजपुर, राप्रावि मडैयाहट्ट केलाखेड़ा राप्रवि इस्लाम नगर खटीमा के हैं।
डीईओ ने बताया कि 13 फरवरी को बैतखेड़ी के स्कूल के औचक निरीक्षण पर दो अलग-अलग आवागमन पंजिकाएं मिले हैं। यहां पर कई अन्य कमियां भी मिली थीं। इस मामले में तीन विद्यालयों के औचक निरीक्षण में सामने आई थी कमियां मोहम्मद यूसुफ एवं अन्य सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
दूसरी ओर 8 सितंबर 2025 को विकासखंड बाजपुर के विद्यालय मडैयाहट्ट के निरीक्षण पर पता चला कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अंगन लाल बिना प्रभार हस्तांतरण किए अवकाश पर चले गए थे। पूर्व में दिए नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। उनको उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है।
सहायक अध्यापिका की नियुक्ति संदिग्ध मिलीः वहीं, इस्लामनगर खटीमा में उपशिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका कीर्ति राना की नियुक्ति संदिग्ध मिली। उनपर कूटरचित प्रमाणपत्र से नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप था। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर कीर्ति को निलंबित कर उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय खटीमा से संबद्ध कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अनियमितताएं मिलने पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर कांपी धरती! यहाँ भूकंप के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सहस्त्रधारा में गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, मौत!
उत्तराखंड: नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी दबोचा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहाँ अचानक भड़की हिंसा, घर में घुसकर हमला…महिलाएं भी नहीं बचीं!
देहरादून : (बड़ी खबर) खनन विभाग की बड़ी उपलब्धि, तोड़े सारे रिकॉर्ड
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीनपानी से मंगलपड़ाव तक 227 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी
देहरादून :(बड़ी खबर ) सीआरपी और बीआरपी के पदों के लिए Update
उत्तराखंड: बाढ़ से बचाव को बड़ा प्लान तैयार, जानिए क्या करने जा रहा है प्रशासन
हल्द्वानी : सूर्पनखा नासिका छेदन व सीता हरण की लीला ने सभी को रोमांचित किया
उत्तराखंड: भूस्खलन प्रभावित सड़कों के लिए 461 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने जताया आभार 
