श्रीनगर क्षेत्र के स्कूलों के पुनर्निर्माण को 2 करोड़ स्वीकृत
शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर धनराशि जारी
खिर्सू, पाबौं व थलीसैंण ब्लॉक के स्कूलों का होगा कायाकल्प
देहरादून, – जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खिर्सू, पाबौं व थलीसैंण ब्लॉक के स्कूलों का पुनर्निर्माण व मरम्मत किया जायेगा। इसके लिये शासन स्तर से रूपये 2 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। इससे क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के क्षतिग्रस्त भवनों का पुनर्निर्माण एवं आंशिक क्षतिग्रस्त भवनों का मरम्मत कार्य किया जायेगा।
सूबे विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के जीर्ण-शीर्ण स्कूलों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत हेतु विभागीय अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गये थे, जिसके तहत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के आठ प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों का पुनर्निर्माण एवं मरम्मत हेतु 2 करोड़ एक लाख 68 हजार की धनराशि जारी की गई है। जिससे संबंधित विद्यालय भवनों का अनुरक्षण कार्य किया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि विकाखंड खिर्सू के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंदोली हेतु 16 लाख 80 हजार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौड गजेली में कक्षा-कक्ष एवं प्रधानाध्यापक कक्ष हेतु 18 लाख 20 हजार तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सौडू (क्वींस) के भवन मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य हेतु 17 लाख 65 हजार की धनराशि जारी की गई है। इसी प्रकार पाबौं विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओडलीनादा एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय छानी के भवन नव निर्माण हेतु क्रमशः 34 लाख 74 हजार व 34 लाख 79 हजार की धनराशि जारी की गई है। इसी प्रकार थलीसैंण ब्लॉक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठ, प्राथमिक विद्यालय रिखोली तथा राजकीय प्राथमिक कठ्यूड में कक्षा-कक्ष व प्रधानाध्यापक कक्ष के निर्माण कार्य हेतु प्रत्येक विद्यालय के लिये अलग-अलग 26 लाख 50 हजार की धनराशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय भवनों के निर्माण व मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाय।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

