जुड़वां भाइयों ने एक साथ पहनी भारतीय सेना की वर्दी, कपकोट और बागेश्वर के लिए बना गौरव का पल
रानीखेत/कपकोट। उत्तराखंड के युवाओं के लिए 30 मई का दिन गर्व और सम्मान से भरा रहा। रानीखेत स्थित सोमनाथ ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती के जवानों की कसम परेड (Passing Out Parade) भव्य रूप से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर देश सेवा के लिए तैयार हुए जवानों ने राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया। परेड में शामिल जवानों के परिजन भी बड़ी संख्या में पहुंचे और अपने बेटों को सेना की वर्दी में देखकर भावुक एवं गौरवान्वित नजर आए।

इसी बीच जिला बागेश्वर के कपकोट विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लीती से एक ऐसी प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। गांव के दो जुड़वां भाई एक साथ अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए और अब भारतीय सेना में सिपाही बन गए हैं। दोनों भाइयों ने एक साथ प्रशिक्षण पूरा कर कसम परेड में हिस्सा लिया और देश सेवा की शपथ ली।
जुड़वां भाइयों के एक साथ सेना में भर्ती होने की खबर से पूरे कपकोट क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने इसे गांव, क्षेत्र और जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है। लोगों का कहना है कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं में देशभक्ति और सेना के प्रति समर्पण की भावना हमेशा से रही है और इन दोनों भाइयों ने नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कसम परेड के बाद जब दोनों जवान अपने परिजनों से मिले तो वहां मौजूद लोगों की आंखें खुशी और गर्व से नम हो गईं। परिवार के सदस्यों ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और सम्मानजनक पल बताया।
कपकोट के ग्राम लीती के इन दोनों जुड़वां भाइयों की सफलता आज पूरे बागेश्वर जिले के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने दोनों जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम 
