Oplus_16908288

उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर

बहादराबाद। ग्राम अत्मलपुर बोंगला (बहादराबाद ) निवासी अनुज चौहान के सुपुत्र तुषार चौहान ने देश की अत्यंत प्रतिष्ठित आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज में हर्ष और गर्व का वातावरण है।


तुषार चौहान की यह उपलब्धि इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि कठोर परिश्रम, अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने अथक प्रयासों और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया कि यदि मन में ऊँचे सपने हों और उन्हें पाने का साहस हो, तो सफलता अवश्य कदम चूमती है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा


उनकी इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रस्तुत किया है।
तुषार चौहान की उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक उपलब्धि और गौरव का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां होली में परिवार में मचा कोहराम


समस्त क्षेत्रवासी तुषार चौहान को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हैं तथा आशा करते हैं कि वे अपने कर्तव्यों के माध्यम से देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। तुषार चौहान के पिता अनुज चौहान व माता प्रतिभा चौहान के साथ ही चाचा चेयरमैन नीरज चौहान व ताऊ संजीव चौहान,वरिष्ठ पत्रकार रुड़की शिवकुमार चौहान बहुत ही खुश है। पत्रकार शिवकुमार चौहान ने बताया है कि तुषार शुरू से ही होनाहर है और उसका बौद्धिक स्तर काफी ऊंचा है,पिछले महीने हुई बातचीत के दौरान तुषार के कॉन्फिडेंस से ही लग रहा था इस बार निश्चित रूप से वह यूपीएससी क्लियर कर लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें