हरिद्वार: उत्तराखंड में रविवार को भीषण अग्निकांड हो गया। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गन्ने से लदे एक ट्रक में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह आग खाना बनाने के दौरान लगी थी। थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक में लदा गन्ना जलकर राख हो गया, लेकिन इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
आग लगने के बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
