काशीपुर- आरटीओ कार्यालय रुद्रपुर में परिवहन कर अधिकारी के रूप में तैनात जसवीर सिंह ने खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की है। उनको गंभीर अवस्था में उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल खुदकुशी की कोशिशों का पता नहीं चल सका है।
दरअसल काशीपुर के रामनगर रोड के रहने वाले जसवीर सिंह पूर्व में छात्र संघ उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं। उनके पास पड़ोसियों का कहना है कि जसवीर ने सुबह अपने निवास पर कनपटी से सटाकर गोली मार ली गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में लोग उन्हें एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।
फिलहाल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चिकित्सकों ने परिवहन कर अधिकारी जसवीर को आईसीयू में रखा है जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है फिलहाल जसवीर ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका भी पता नहीं चल सका है घटना के बाद परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
