दर्दनाक हादसा_ टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचक गया, दो की मौके पर मौत
बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब देहरादून से हरिद्वार जा रही इको वैन की आगे चल रहे लोडिंग वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी मुताबिक यह हादसा देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा के पास हुआ है। बताया जा रहा है लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पीछे आ रही इको वैन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
हादसे के समय वैन में कुल 7 लोग सवार थे। आगे बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और अन्य विवरण की पुष्टि कर रही है।
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वैन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की तस्वीरें सामने आने पर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस वैन में लोग सुरक्षित सफर कर रहे थे, उसका अगला हिस्सा कुछ ही सेकंड में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों और वाहन की स्थिति की जांच कर रही है।
DoiwalaRoadAccident #BreakingNews
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर 
