ऋषिकेश। ऋषिकेश के खदरी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। सड़क पर टूटी पड़ी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मां और मासूम बेटी की मौत हो गई। मृतकों में देवप्रयाग क्षेत्र की भरपूर पट्टी के सौड़ गांव निवासी हरपाल सिंह जेठुड़ी की पत्नी और उनकी छोटी बच्ची शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सड़क पर विद्युत तार टूटा हुआ पड़ा था। इसी दौरान मा बेटी उसकी चपेट में आ गए और करंट लगने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर से सौड़ गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर विद्युत तार पड़े रहने को लेकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि विद्युत लाइन में खराबी या तार टूटने की जानकारी पहले से थी, तो उसे समय रहते ठीक क्यों नहीं किया गया और विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए तत्काल कदम क्यों नहीं उठाए गए।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही यह स्पष्ट करने की मांग की गई है कि विद्युत तार किन परिस्थितियों में टूटा और सड़क पर पड़े तार को समय रहते हटाने या बिजली आपूर्ति रोकने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
एसडीएम से वार्ता, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऋषिकेश एसडीएम से वार्ता कर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम की ओर से मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
हादसे के बाद क्षेत्र में विद्युत लाइनों की सुरक्षा, नियमित निगरानी और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच जल्द पूरी कर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति न हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU 
