टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी लेकर रफूचक्कर हुआ युवक,सीसीटीवी खंगालती रही पुलिस।
रुड़की- दिल्ली रोड स्थित पुराने वाहनों की एक दुकान में वाहन खरीदने आया युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने थार कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी जावेद की दिल्ली रोड पर मोहम्मदपुर गांव के पास रायल कार बाजार नाम से पुराने वाहन खरीदने और बेचने की दुकान है। गुरुवार दोपहर उनकी दुकान पर एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी। कार को उनकी दुकान के बराबर एक प्रापटी डीलर के कार्यालय के बाहर खड़ी कर दी। कार सवार एक युवक उनकी दुकान पर आया, जबकि अन्य युवक कार में बैठे रहे। उसने दुकान में खड़ी पुरानी थार कार की कीमत पूछी। दुकानदार ने उसकी कीमत 14 लाख 50 हजार रुपये बताई। युवक ने कार की कीमत 12 लाख रुपये लगाई।
कुछ देर की बातचीत के बाद युवक ने कहा कि कार उसे पसंद आ गई है। उसने टेस्ट ड्राइव कराने के लिए कहा। इस पर दुकानदार ने कार में बैटरी और पेट्रोल डलवाकर उसे तैयार करा दिया। इसके बाद युवक कार को टेस्ट ड्राइव के लिए ले गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।
लगभग आधा घंटा बाद दुकानदार ने युवक और कार की तलाश शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला। जब तक वह माजरा समझ पाता, तब तक युवक के साथी भी अपनी कार लेकर जा चुके थे। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 
