- अब खटीमा में बाघ ने महिला को मार डाला
खटीमा। सुरई वन क्षेत्र से सटे – दूरस्थ नबदिया गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए गई महिला को – झाड़ी में छिपे बाघ ने अपना निवाला – बना लिया। महिला का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर मिला। इस घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग – और प्रशासन से बाघ और तेंदुओं से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
नबदिया, सरपुड़ा निवासी सुभावती (49) पत्नी विरजा प्रसाद – सुबह करीब साढ़े छह बजे शौच के लिए जंगल में जा रही थी। वह घर – से चंद कदम दूर ही पहुंची थी कि – झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर – हमला कर दिया। गर्दन पर हमला – कर वह महिला को घसीटते हुए जंगल में करीब पांच सौ मीटर दूर – तक ले गया। बाघ ने हमला इतनी तेजी से किया कि महिला की चीख तक नहीं निकली। इस कारण परिजनों को 15 मिनट तक कुछ पता नहीं चला। आंगन से कुछ दूर महिला का शॉल देख परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए, लेकिन डर के चलते कोई जंगल की ओर नहीं गया।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बख्तरबंद ट्रैक्टर से मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बाघ के हमले में महिला की गर्दन टूट गई थी। महिला के कमर के ऊपरी हिस्से को बाघ ने खा लिया था। एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
