गोपेश्वर: मानसून के बाद हेमकुंड साहिब के लिए पवनहंस हेलीकॉप्टर सेवा शुक्रवार से पुनः शुरू हो गई है। तीन दिन तक अनुमति मिलने का इंतजार करते हुए गोविंदघाट हेलीपैड पर पवनहंस का हेलीकॉप्टर खड़ा था। अब कंपनी ने ऑनलाइन के साथ-साथ मौके पर आफलाइन टिकट बुक कराने की सुविधा भी शुरू कर दी है साथ ही अब श्रद्धालु केवल एक तरफ जाने या आने के टिकट भी ले सकते हैं।
सिख धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब और हिंदुओं के लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के लिए यह सेवा पवनहंस कंपनी द्वारा संचालित की जा रही है। यह सेवा गोविंदघाट से घांघरिया तक 13 किलोमीटर की दूरी के लिए है, जहां से हेमकुंड साहिब तक लगभग 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है…जिसे श्रद्धालु डंडी, कंडी, घोड़े या खच्चरों से पूरा कर सकते हैं। हेली सेवा का किराया एक तरफ के लिए 5,276 रुपये और दोनों तरफ के लिए 10,434 रुपये निर्धारित किया गया है।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मानसून के बाद कंपनी ने श्रद्धालुओं के लिए आफलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है और अब केवल एक साइड की टिकट भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह सेवा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर शुरू की गई है ताकि यात्रा और भी सुगम हो सके।
श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा खास है क्योंकि हेमकुंड साहिब तक पहुंचने के लिए लंबी पैदल यात्रा करनी होती है…और हेली सेवा यात्रा को आसान बनाने का एक बड़ा विकल्प है। अब अफलाइन टिकट के साथ आने-जाने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी मिलने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि 
