उत्तराखंड- चार लाख की नकली करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे नकली नोट, यहां करते थे सप्लाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चम्पावत- नकली नोटों का कारोबार कर जल्दी अमीर बनने की लालसा ने तीन लोगों को अपराध के दलदल में धकेल दिया पुलिस एवं एसओजी की टीम ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जो उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र में नकली नोटों का प्रचलन बाजार में क्या करते थे। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के पास से चार लाख के नकली नोट, नोट एवं छापने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। अभियुक्त उप्र के जिला पीलीभीत के अमरिया के बगनैरा तथा नानकमत्ता थाना क्षेत्र बिडौरा मझोला के रहने वाले हैं। अभियुक्तों ने स्वीकार किया वे सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर प देहात क्षेत्र में नकली नोट चलाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: इंग्लैंड भेजने का सपना दिखाया, युवक से 24 लाख ठगकर हुए फरार

हल्द्वानी- मेयर जोगेंद्र पाल के खिलाफ उग्र हुआ कांग्रेस का आंदोलन


एसपी लोकेश्वर सिंह के आदेश पर एवं सीओ के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मनिहारगोठ तिराहे पर मोटर साईकिल हीरो स्पलैन्डर सहित वृजकिशोर पुत्र नागेश्वर प्रसाद (24) निवासी ग्राम बगनैरा थाना अमरिया जनपद पीलीभीत, रियाज पुत्र मुश्ताक अहमद (27) निवासी ग्राम बलिया थाना अमरिया जनपद पीलीभीत को रोका तो वे सकपका गए। शक होने पर पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर वृजकिशोर के पास से 240000/- रू० नकली करेंसी (200रू० की 11 गड्डी,100रू० की 2 गड्डी), बैंग, 2 मोबाईल व रियाज़ के पास से 60000/- रू० नकली केरंसी ( 100 रू० की 6 गड्डी), एक बाइक हीरो स्पलैन्डर बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर टनकपुर कोतवाली में धारा489A/489C/489D IPC के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर

चंपावत- आजादी के बाद पहली बार नहीं लगेगा देवीधुरा का बग्वाल मेला

ऐसे तैयार करते थे नकली नोट

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली नोट अपने साथी हरदेव सिंह की ग्राम बिडौरा मझोला स्थित जन सुविधा केन्द्र एंव फोटो स्टेट की दुकान पर मिलकर स्कैन कर नोट तैयार करते हैं व सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर देहात क्षेत्र में नोट चलाते हैं। बाद में पैसा जो मिलता है उसको बराबर बाट लेते हैं। पूछताछ के बाद एस.ओ.जी और टनकपुर पुलिस टीम नें ग्राम बिडौरा मझोला में हरदेव की दुकान पर छापा मारकर हरदेव सिह पुत्र जगजीत सिंह निवासी ग्राम टुकङी थाना नानकमत्ता जनपद ऊ०सि०नगर उम्र 29 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से व उसकी दुकान में से 1 लाख रू० नकली करेंसी (200 रू० की 4 गड्डी,100रू० की 1 गड्डी, 1 गड्डी मिक्स नोट 500, 200, 100) 10 पेज़ में 40 नोट 500रू० के One side print अधुरें बने, एक लैपटाप, एक प्रिन्टर, चार्जर, लीड, 120 पेज़ सादे नोट में प्रयुक्त होने वाले, 2 मोबाईल बरामद कर टनकपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पुलिस अब तीनों अभियुक्तों का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आतंकवाद केस में फंसाने का डर दिखाकर उत्तराखंड के बुजुर्ग से बड़ी साइबर ठगीो

देहरादून- (बड़ी खबर) सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग में निवेश को दी इस प्रकार की छूट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें