उत्तराखंड: यहां बहला फुसला कर दो किशोरियों को भगा ले जाने वाले पकड़े गए

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

युवकों पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज, भेजा जेल


जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो किशोरियों को शादी का झांसा देकर तथा बहला फुसलाकर भागकर ले जाने वाले दो युवकों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों गुमशुदा नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की हैँ…. दोनों आरोपियों के खिलाफ 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपीयों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है…

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दें कि.. जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर कोतवाली मे दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को तहरीर दीं गयी थी जिसमें बताया गया कि क्षेत्र से दो नाबालिग किशोरिया कही गायब हो गयी …जिसमे एक नाबालिग किशोरीयों की उम्र लगभग 16 वर्ष तथा दूसरी किशोरी की उम्र लगभग 17 वर्ष की है… मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के द्वारा दोनों नाबालिक गुमशुदा किशोरियों की तलाश के लिए आदेशित कर दिया गया..इसके बाद पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर तथा गदरपुर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर गुमशुदा किशोरियों की तलाश शुरू कर दीं हैँ…इसी दौरान पुलिस को मूखबिर की सूचना पर गदरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसीत तिराहा गदरपुर से आरोपी इन्दर पुत्र रंजीत सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी पाखड वाला ग्राम चंदनपुरा थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर तथा दूसरा मोहित पुत्र रघुवीर सिंह निवासी विजय रमपुरा थाना केलाखेड़ा जिला उधम सिंह नगर उम्र 21 वर्ष के साथ दोनों नाबालिक गुमशुदा बालिकाओं के साथ पकड़ा गया.. पुलिस की पूछताछ में दोनों पीड़ितों के द्वारा बताया गया कि उनको बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, चंडीगढ़ और पंजाब स्थान पर ले जाकर उनके साथ गलत काम किया जाना बताया गया जिस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए धारा धारा 137(2), 87,64 BNS व 3/4 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को मान्य न्यायालय में पेश कर दिया है तथा पुराने आपराधिक इतिहास को पुलिस गहराई से खंगाल रही हैँ

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप

पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि गदरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों दो किशोरियों की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त हुई थी.. जिसमे उनकी बरामदगी हेतु टीमें गठित की गई थी.. इस संबंध में दोनों किशोरियों को दो युवकों के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया है दोनों अभियुक्तों के नाम मोहित पुत्र रघुवीर सिंह निवासी विजय रमपुरा थाना केलाखेड़ा हैँ.. और दूसरे का इंद्र पुत्र रंजीत सिंह निवासी पाखडवाला चंदनपुरा थाना गदरपुर है.. दोनों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 64, 87, 137 (2), भारतीय न्याय संहिता एवं 3/ 4 पॉकसो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैँ..दोनों अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायलय मे किया जा रहा हैँ दोनों किशोरियों की काउंसलिंग करा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया….

यह भी पढ़ें 👉  वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें