हरिद्वार : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुलिस कांस्टेबल महेंद्र कुमार के घर हुई चोरी का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कुशलपाल, भोले, राकेश और पवन हैं।
पुलिस के अनुसार बीती 11 जनवरी को कांस्टेबल महेंद्र कुमार ड्यूटी पर थे। उनके घर का ताला बंद था…लेकिन घने कोहरे का फायदा उठाकर चारों चोर घर में घुस गए। उन्होंने वाशिंग मशीन, लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी और ₹86,000 नकद चुरा लिया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हर्षिता कॉलोनी से चारों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया…जिसकी बाजार कीमत करीब पौने दो लाख रुपये बताई गई है। जांच में पता चला कि राकेश और भोले, जो सगे भाई हैं, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बेगमपुर में भी चोरी का खुलासा
इसी बीच, बहादराबाद थाना पुलिस ने बेगमपुर स्थित एक फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल धीमान और अनिल धीमान बहादराबाद सैनी गांव के निवासी हैं। वे बीती 11 जनवरी को फैक्ट्री से स्टील के पाइप और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 

