उत्तराखंड- यहां नाबालिग से दुष्कर्म कर ऐसे करते थे ब्लैकमेल, पुलिस ने पहुचाया सलाखों के पीछे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

काशीपुर पुलिस ने बीते माह नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाने तथा नाबालिग को ब्लैकमेल कर बीते दिनों दोबारा यौन सम्बंध स्थापित करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।  दरअसल काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 6 जुलाई जुलाई की रात में जब उसकी नाबालिग बेटी छत पर सो रही थी कि पड़ोस में रहने वाला राजू नामक युवक उसकी छत पर आया और उसके नाबालिग बेटी के साथ डरा धमका कर उसकी बेटी के साथ यौन संबंध बनाए तथा किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी देकर चला गया।

नैनीताल- मां नन्दा सुनन्दा की प्रतिमा स्थापित, इस बार ऐसे करिए मां नंदा सुनन्दा के घर से दर्शन

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
Ad

इसके बाद राजू अपने दोस्त प्रदीप के साथ मिलकर उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान दोनों उसकी बेटी से अनेक बार 1000, 2000, 5000 मांगते रहे। एक बार राजू और प्रदीप ने उसकी बेटी से चांदी की एक चेन तथा 10000 रुपये ले डाले। बीते 23 अगस्त की सुबह राजू एक बार फिर उसकी छत पर आया और उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने लगा। बेटी के द्वारा शोर मचाने पर  राजू भाग गया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी इसके बाद पुलिस ने आज प्रदीप एवं राजू दोनों के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित  376, 384, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले

देहरादून- इस IPS अधिकारी ने छोड़ी नौकरी, इस्तीफा मंजूर

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें