- दुःखद- हाईड्रो प्रोजेक्ट से पानी छोड़े जाने से महिला पानी के तेज बहाव में बही,महिला की मौत से क्षेत्र में आक्रोश।
कपकोट (बागेश्वर)-उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर के कपकोट थाना क्षेत्र में तिमलाबगड़ के समीप गुरुवार को सरयू नदी में एक महिला बह गई, जब पास में स्थित उत्तर भारत हाईड्रो प्रोजेक्ट ने अपने डैम का पानी खोल दिया। महिला की पहचान 35 वर्षीय बिमला मर्तोलिया (पति आनंद सिंह मर्तोलिया) के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं।
बताया गया कि बिमला सुबह 11:30 बजे कपड़े धोने गई थी। जब वह नदी के किनारे कपड़े दलाई कर रही थीं, तभी तेज बहाव के कारण वह पानी में बह गईं। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। कपकोट थाना प्रभारी ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर महिला की खोजबीन शुरू की। काफी मेहनत के बाद, चीराबगड़ के निकट महिला का शव बरामद किया गया।
इस घटना ने क्षेत्र में गहरी शोक की लहर पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों में उत्तर भारत हाईड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह प्रोजेक्ट लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है और ऐसी घटनाएँ पहले भी हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि प्रोजेक्ट प्रबंधन ने वादा किया था कि डैम का पानी खोलने से पहले लोगों को सूचित किया जाएगा और इसके लिए सायरन बजाकर चेतावनी दी जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस लापरवाही के चलते एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : महापौर की पहल से व्यापारियों को बड़ी राहत
देहरादून : सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
उत्तराखंड: यहां घर मे घुस कर बुजुर्ग पर लाठी से किया जानलेवा हमला
देहरादून की साइंस सिटी का करेंगे प्रदेशभर के स्कूली बच्चे भ्रमण, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
हल्द्वानी: पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्री संगीत समारोह में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू
शैमफोर्ड स्कूल में नए छात्र नेताओं की ताजपोशी, आईटीबीपी अधिकारी की मौजूदगी में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह
हल्द्वानी : DM के निर्देश पर घायल गोवंश को तत्काल किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड :(job alert) रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) गोरापडाव में स्टोन क्रेशर की लापरवाही से युवक को मिली दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फिल्मी स्टाइल में हमला! पीछा कर कार पर बरसाईं गोलियां, युवक को लगी गोली 

