Ramnagar News- उत्तराखंड की रामनगर पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को मिली बड़ी सफलता, यहां एक रिसोर्ट में किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक युवक समेत पांच युवतियां गिरफ्तार जबकि एक आरोपी मौके से फरार। एंटी ह्यूमन ट्रेफिंग सेल व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से देर रात मोहान क्षेत्र में एक रिसोर्ट के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके पर पांच युवतियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरेापी की तलाश की जा रही है।
रामनगर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मामले में रिसोर्ट स्वामी ने इन सभी आरोपियों का ब्यौरा अपने यहां रजिस्टर में दर्ज ही नहीं किया था। जिसको लेकर रिसोर्ट स्वामी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में सभी आरोपी उत्तर प्रदेश दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते हैं । कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने नगदी एवं आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम रौशन उर्फ मौ. नूरहसन पुत्र मौ. इदरिश आलम निवासी करन विहार R-164 किराडी सुलेमान नगर थाना सुल्तानपुरी नार्थ वैस्ट दिल्ली बताया। पुलिस ने बताया कि मौके से विशाल फरार हो गया। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि रामनगर में इससे पहले भी अवैध देह व्यापार पकड़े गए हैं। पुलिस आरोपितो के स्वजनों से संपर्क कर रही है।पुलिस टीम में एन्टी हयूमैन ट्रैफिकिंग सैल की उपनिरीक्षक लता विष्ट, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान महर, एन्टी हयूमैन ट्रैफिकिंग सैल के कांस्टेबल किशन सिह ,महिला कांस्टेबल नीतू चन्दोला, कुसुम बिष्ट, कॉन्स्टेबल रिजवान अली, कांस्टेबल ललित आगरी, कांस्टेबल सतीश पन्त, कोतवाली रामनगर के कांस्टेबल संजय दोसाद शामिल थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं 
