Dehradun News- राजधानी देहरादून के सेलाकुई में मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आकर नीचे दब गए। जिसके बाद दो छात्रों की मौत हो गई। एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार सेलाकुई बाजार में बर्थवाल स्वीट शॉप के पास रात लगभग 1:30 बजे खनन से भरा डंपर सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर जाकर पेड़ से टकरा गया। इस दौरान पास में ही खड़े स्कूल के तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई और एक छात्र घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
मनीष (19) पुत्र सियाराम निवासी लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर (यूके06सीए/4854) की चपेट में आ गया। उसे दून अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर हाल पता बायाखाला सेलाकुई की पैदल चलते हुए मौके पर ही कंटेनर के नीचे आकर मौत हो गई। 19 वर्षीय प्रियांश पुत्र राकेश निवासी निहाल गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाया खाला सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर द्वारा टक्कर लगने से घायल हाे गया। देर रात आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त छात्रों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। तीनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं भीषण हादसे की वजह से स्थानीय लोगों में रोष भी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शहर में शुक्रवार को इन जगह आएगी LPG गैस की गाड़ी
देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त 

