उत्तराखण्ड के नैनीताल में क्वेरेन्टीन केअर सेंटर के सामने पुराना पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट(पी.पी.ई.)किट मिलने के बाद सनसनी फैल गई है । सूचना के बाद प्रशासन और अस्पताल की कोरोना टीम ने पहुंचकर क्षेत्र को सैनेटाइज किया और किट को पैक कर जांच के लिए ले गए ।
उत्तराखंड- (दुःखद खबर) उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा करते शहीद
नैनीताल शहर अभी कोरोना पॉजिटिव आए युवक के डर से उभरा भी नहीं था की नैनीताल में मल्लिताल के एकमात्र कोविड केयर सेंटर के 100 मीटर दूर एक इस्तेमाल किया गया पी.पी.ई.किट मिलने से हड़कंप मच गया । आज शाम कोविड केयर सेंटर के पास कुछ राहगीरों ने एक पी.पी.ई.किट फेंका हुआ देखा, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई । अस्पताल की हैल्थ केयर की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर पी.पी.ई.किट को डिस्पोज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी ।

(अभी-अभी) कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 2402
नैनीताल शहर के कोरोना वारियर्स और कोरोना संक्रमितों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पी.पी.ई.किट से इस कीट का रंग अलग है । यह किट नीले रंग का था जबकि नैनीताल क्षेत्र में इस्तेमाल किये जाने वाले किट का रंग सफेद है । ये साफ हो गया है कि यह किट नैनीताल कोरोना वॉरियरों का तो नहीं है । अब प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि ये किट कहाँ से आया और इज़के पीछे क्या मकसद हो सकता है । इसके अलावा राहगीर ये भी बता रहे हैं की इस कीट से एक मानसिक बीमार महिला खेल रही थी । अस्पताल प्रशासन ने बताया कि किट का टैस्ट करने के बाद उसे बायो मैडिकल कूड़े के साथ खत्म कर दिया जाएगा ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
