Tanakpur News- सीमांत टनकपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलानीगोठ इलाके में रेलवे पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगो के द्वारा मिली सूचना पर टनकपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।साथ ही शव की शिनाख्त के भी प्रयास शुरू कर दिए है।
इस मामले में टनकपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने मीडिया को बताया कि शनिवार सुबह सैलानी गोठ इलाके में स्थानीय लोगो से रेलवे पुलिया के नीचे अज्ञात महिला के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया है वही शव की स्थिति देख डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिंक टीम को भी बुलाया गया है।
जिनके द्वारा शव व घटना स्थल की जांच कर मौके से आवश्यक चीजों का संकलन किया गया है। वही प्रथम दृष्टया मृतक महिला के मौत की वजह स्पष्ट न होने की वजह से सीओ वर्मा द्वारा पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली स्थिति सामने आने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही अभी तक शव की शिनाख्त न होने के चलते उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
