रुड़की- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा युवती से शादी का झांसा देकर 1 साल से दुष्कर्म किया गया, जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने घर आकर उसको ही कूट दिया। मारपीट की घटना के बाद अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास गई युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
दरअसल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक मोहल्ला निवासी युवती की मुलाकात कुछ समय पहले भगवानपुर क्षेत्र के चौल्ली निवासी के साथ हुई। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि युवक 1 साल तक शादी का झांसा देकर युवक के साथ दुष्कर्म करता रहा, युवती ने कई बार युवक से शादी के लिए कहा तो हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर वह टालता रहा। युवती के अनुसार 25 नवंबर को युवक उसके घर आया, जब युवती के परिजन बाजार गए थे, युवती ने जब उसको शादी के लिए कहा तो उसने युवती की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर वहां से चला गया। परिजनों के आने पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां घटना की तहरीर दी गई ,पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
