उत्तराखंड— उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र में एक नवविवाहिता शादी के 3 महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इतना ही नहीं उसने ससुराल से गहने और नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया।
इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, इस जोड़े के बारे में कोई भी जानकारी देने पर 50,000 का इनाम भी घोषित किया गया है।
इस पूरे मामले के बाद परिवार तो सदमे में है ही, साथ ही पूरे क्षेत्र के लोग भी हैरान हैं। शादी के केवल 3 महीने बाद ही महिला के इस अप्रत्याशित कदम ने सबको अचम्भे में डाल दिया है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से यह चौंकाने वाला सामने मामला सामने आया है।
3 महीने की शादी में अचानक एक नाटकीय घटनाक्रम 17 सितंबर को सामने आया, जब नवविवाहिता ज्योति ने अपने ससुराल की प्रतिष्ठा ही दांव पर लगा दी। ज्योति ने जिस तरह से यह अप्रत्याशित कदम उठाया, उससे ससुराल वाले भी दंग हैं।
17 सितंबर की रात ज्योति अपने प्रेमी विक्रम सिंह खड़ायत के साथ घर से भाग गई। इस दौरान वह खाली हाथ नहीं गई, बल्कि अपने ससुराल से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गई।
जब घर में उसकी खोजबीन की गई तो घर से एक प्रेम पत्र मिला, जिसमें ज्योति ने अपने प्रेमी के साथ एक नया जीवन शुरू करने की मंशा जाहिर की थी।
घर से जब ज्योति के भागने की बात साफ हुई तो परिजनों ने घर में रखे गहने वगैरह खोजे, लेकिन गहने और नकदी वहां नहीं थे। लोग अब इस मामले में कह रहे हैं कि जब प्रेमी के साथ जाना ही था तो शादी ही क्यों की?

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 
