अल्मोड़ा- लमगड़ा विकासखण्ड के तोली निवासी सुंदर सिंह बर्गली की पत्नी हल्द्वानी से फरार है। मुखानी हल्द्वानी थाने में पति ने पत्नी उषा की गुमशुदी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। सुंदर सिंह के अनुसार उसकी पत्नी दो माह पूर्व तक घर गांव में रहती थी। माता पिता न होने से वह यहां सब कुछ बेचकर हल्द्वानी बच्चो के साथ आदर्शनगर में रहता था। 6 मार्च को दिन में अचानक उसकी पत्नी दो बच्चों एक 4 साल की और दूसरी 6 महीने की को छोड़कर फरार हो गई।
सुंदर सिंह के अनुसार उसे शक है कि किसी पिथौरागढ़ निवासी युवक के साथ वह दिल्ली फरार हुई है। सुंदर सिंह ने पुलिस से पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। उसके अनुसार वह लगभग 3 तोला सोना और 50 हजार से अधिक रूपया लेकर गई है। घटना के पीछे सोशल मीडिया में दोस्ती की कहानी नजर आ रही है। स्थानीय बाजार में खंगाली गई सीसीटीवी कैमरा फुटेज में भी महिला घर से गायब होती दिखाई दे रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 

