UTTARKASHI NEWS- पहाड़ों से लगातार युवतियों और शादीशुदा महिलाओं के लापता होने की खबरें आ रही है। ऐसे में कई लोग प्यार के चक्कर में पडक़र अपना परिवार तोड़ रहे है। अभी तक कई मामले ऐसे सामने आ चुके है जहां दो बच्चों से लेकर चार बच्चों की मां तक प्यार के चक्कर में अपना परिवार तोडक़र किसी और के साथ फरार हो रही है। अब उत्तरकाशी के पुरोला तहसील में एक विवाहिता करीब तीन हफ्ते से लापता है। इस मामले की जानकारी महिला के जेठ ने एसडीएम को देते हुए शिकायत की है।
देहरादून रहता है महिला का पति
इसके बाद एसडीएम ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में बसंत बिहार थाने देहरादून में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि पुरोला तहसील क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की है। जिस पर एसडीएम को दिए पत्र में व्यक्ति ने बताया कि उसका छोटा भाई देहरादून में रहता है।

दो बच्चों की मां है महिला
विगत 17 अगस्त को उनके क्षेत्र का ही एक युवक उसके छोटे भाई की पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। छोटे भाई की पत्नी दो मासूम बच्चों को घर पर ही छोड़ कर जेवर व नकदी भी ले गई है। शिकायत देहरादून बसंत बिहार पुलिस से करने पर आरोपी युवक उसके भाई के कमरे में आया और मारपीट की। उसने महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी घर पर नही है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
