- नशे और तेज रफ्तार ने ली बुजुर्ग की जान
देहरादून– खबर राजधानी देहरादून से है जहां एक तेज रफ्तार बेकाबूकार ने एक बुजुर्ग की जान ले ली, मामला दूधली डोईवाला हाईवे का है जहां एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने बुजुर्ग दुकानदार को बुरी तरह टक्कर मारते हुए रोड का डिवाइड तोड़कर कार सुसवा नदी में डाल दी। हादसे में बुजुर्ग की दोनों टांगे बुरी तरह टूट गई और उनके सिर में भी गहरी चोट आई थीं।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही 108 मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को किसी तरह सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सुबह मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2:30 बजे बुजुर्ग ने अपने प्राण अस्पताल में त्याग दिए।
सूत्रों की माने तो गाड़ी में दो युवक मौजूद थे जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरा फरार होने में सफल रहा हैरानी की बात यह है कि जिस गाड़ी ने बुजुर्ग को टक्कर मारी थी वह टिहरी नंबर की गाड़ी है और उसके पीछे पुलिस भी लिखा हुआ है तो कहीं ना कहीं देहरादून पुलिस को यह शक है कि फरार होने वाला व्यक्ति पुलिसकर्मी भी हो सकता है । दूसरे युवक ने फरार होने से पहले गाड़ी के सभी कागज भी बड़ी चालाकी से उठा लिए थे ,यह दोनों युवक बुजुर्ग को टक्कर मारते वक्त नशे में धुत्त बताए जा रहे हैं ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी 
