चंपावत– गुलदार के खौफ ने दोपहिया वाहनों के लिए टनकपुर- पिथौरागढ़ हाईवे बंद कर दिया है। चंपावत, पिथौरागढ़ के साथ अल्मोड़ा जाने वाले लोग गुलदार से खौफजदा हैं। सूरज ढलते ही हाईवे पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही थम जा रही है। शाम पांच बजे के बाद लोगों को समूह में ही जाने की अनुमति दी जा रही है। एनएच पर आतंक का पर्याय बना गुलदार नौ दिन से 30 वनकर्मियों की परीक्षा ले रहा है। हाईवे पर अब तक गुलदार 13 दोपहिया वाहन सवारों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है वन विभाग के मुताबिक, गुलदार शाम छह से सात बजे के बीच हमला कर रहा है। सूखीढांग से बस्तिया तक हाईवे पर 20 किलोमीटर का क्षेत्र इस समय पूरी तरह बफर जोन बना हुआ है। बूम के रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि
टनकपुर ककराली वन चौकी बैरियर पर शाम पांच बजे के बाद से दोपहिया वाहन चालकों को रोका जा रहा है। । उन्हें आपात स्थिति में ही बड़े वाहनों के साथ, बीच में यात्रा करने को कहा जा रहा है। वन कर्मचारी बड़े वाहनों का साथ देकर दोपहिया वाहनों को हाईवे पार करा रहे हैं। हल्द्वानी-नैनीताल से आए ट्रैंकुलाइज विशेषज्ञों ने बताया कि गुलदार की खोज जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी 
