रुद्रपुर न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही फैक्ट्री कर्मी युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस प्रेमी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सॉरी कहा है। पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग के एंगल से देख रही है। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी 21 वर्षीय कविता नगरकोटी उर्फ काजल बृहस्पति मंदिर के पास किराए में अल्मोड़ा निवासी मनोज के साथ लिव इन में रहती थी। वह सिडकुल की औरंगाबाद इलेक्ट्रिकल्स में काम करती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को किसी बात को लेकर मनोज का काजल से इंस्टाग्राम में एक युवक के मैसेज को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मनोज घर से बाहर की ओर निकल गया।
विवाद में ही काजल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थोडी देर बाद जब मनोज वापस आया तो दरवाजे का लॉक अंदर से लगा हुआ था। इस पर मनोज ने मकान स्वामी को मामले की जानकारी दी और बाद में उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटकी थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी ली ओर साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही चौकी प्रभारी नीमा बोरा ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमे उसने सॉरी कहा है। बताया की तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बारात की बुलेरो खाई में गिरी, 11 घायल
देहरादून :(बड़ी खबर) इतने बजे आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
हल्द्वानी :(दुखद) यहां 4 साल की बच्ची की मौत, आक्रोश
उत्तराखंड:(दुखद) यहां दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत, घर में कोहराम
हल्द्वानी: 18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग
रामनगर में चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन
उत्तराखंड: हल्द्वानी-मुक्तेश्वर बस सेवा को सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
ओडिशा से आ रही थी नशे की खेप, उत्तराखंड पुलिस ने 558 किलो गांजा पकड़ा
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: GB पंत यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आया UPDATE 
