अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम का शांत और पवित्र वातावरण एक अनोखे नज़ारे का गवाह बना। महा मृत्युंजय मंदिर में एक परिवार नवजात बच्चे के असल पिता को लेकर विवाद सुलझाने आया…लेकिन मामला कुछ ही मिनटों में मंदिर परिसर अखाड़ा में बदल गया।
जानकारी के अनुसार परिवार में लंबे समय से नवजात के पितृत्व को लेकर बहस चल रही थी। सास का आरोप था कि बच्चा उसके बेटे का नहीं बल्कि बहू के कथित प्रेमी का है। वहीं बहू ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सारा सच केवल डीएनए ही बताएगा।
मंदिर में परंपरा के अनुसार सत्य सिद्ध करने के लिए जल पीने की प्रथा है। सास ने बिना झिझक जल पीने की हामी भरी लेकिन बहू ने इसे करने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और मामला मिनटों में बढ़ता चला गया।
मंदिर में मौजूद श्रद्धालु स्तब्ध रह गए और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। पुजारियों ने बीच-बचाव कर सभी को मंदिर से बाहर निकाला….तब जाकर स्थिति पर काबू पाया गया।
श्रद्धालु इस घटना को दिनभर चर्चा का विषय बनाते रहे…क्योंकि जागेश्वर धाम जैसी शांत जगह पर इस तरह का विवाद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील 
