रुद्रपुर – ट्रांज़िट कैम्प थाना क्षेत्र में 19 -20 सितंबर कि रात्रि में अज्ञात चोरों ने एक घर को खगाल कर लाखो की ज्वेलरी में हाथ साफ कर दिया। जब परिवार सुबह उठा और कमरे में समान इधर उधर बिखरा हुआ देखा तो उन्होंने चोरी होने का एहसास हुआ। लॉकर से सभी गहने गायब मिले जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुची पुलिस जाच में जुट गई है। पुलिस को सौपी गयी तहरीर में ट्रांज़िट कैम्प मेन मार्केट निवासी यशोदा विश्वास ने बताया कि 19/20 सितंबर कि रात्रि मै अपने पूरे परिवार के साथ सो रही थी ।
रात्रि मे मेरे घर के पूरब दिशा वाले कमरे जिसमे मैने अपना आभूषण व नगदी अन्य सामान रखा था । रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा लॉकर मे रखी माला लेडीज (सोने की ), अंगुठी 3 जैण्डस (सोने की ), अंगुठी 4 लैडीज (सोने की ), 2 कड़े सोने के, कान की बाली 5(सोने की ), पायल 2 जोडी (चांदी का), नगद -30 हजार, 4 गोल्डन कार्ड, पैन कार्ड, 2 ATM कार्ड ,1 क्रेडिट कार्ड चोरी कर लिया गया है। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जाच शुरू कर दी है। पुलिस टीम को जाच के दौरान अहम सुराग हाथ लगे है। मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
