चंपावत जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मां ने जिस बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया। पढ़ाया लिखाया और शादी कर घर बसाया उसी बेटी ने अपनी ही मां को धोखा दिया। बेटी ने अपनी मां के दस तोले जेवर चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
10 तोले सोने के गहने हो गए थे चोरी
चंपावत जिले के डैंसली गांव में 29 दिसंबर 2023 को गांव की पुष्पा देवी के घर से करीब 10 तोले सोने के गहने चोरी हो गए। जिसके बाद पुष्पा देवी ने अपने गहने चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने गहने बेड के लॉकर में रखे थे लेकिन अब वो वहां नहीं हैं। महिला ने अपनी दूर की दो रिश्तेदारों पर शक जताया था। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और गहनों की तलाश शुरू की।
अपनी बेटी ही निकली चोर
महिला द्वारा जिन दो रिश्तेदारों पर शक जताया गया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग पाया। जिसके बाद पुलिस ने थोड़ी छानबीन की तो पुलिस का शक महिला की बेटी पर गया। बेटी के 22 जनवरी को उसके मायके आने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने राज उगल दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी के चोरी करने का ऐसे हुआ खुलासा
मिली जानकारी के मुताबिक जब नामजद महिलाओं से कुछ हासिल नहीं हुआ तो पुलिस ने महिला से और जानकारी ली। तो पता चला कि 25 दिसंबर 2023 को महिला की बेटी मायके आई थी। घटना के दौरान भी वो मायके में ही थी। जिसके बाद 10 जनवरी को वो वापस रुद्रपुर चली गई।
घटना के बारे में पूछताछ की गई तो बेटी ने एटीएम कार्ड चोरी होने और मोबाइल से सिम तोड़कर फेंकने की घटना का जिक्र किया। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। लेकिन 12 दिन के अंतराल में फिर से बेटी अपने मायके आ गई। जिसके बाद मायके वालों का उस पर शक गहराया। जब पुलिस को इस बारे में बताया गया तो पुलिस ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। ये भी बताया कि उसने चुराए हुए गहने एक खेत में दबाए हैं। पुलिस ने गहने बरामद कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत
उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर चढ़ा प्यार परवान, हरियाणा में मिली प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां
उत्तराखंड : इस विभाग में सभी अफसरों को मिलेंगे सरकारी आवास
उत्तराखंड : यहां दामाद ने ससुर पर पाटल से किया हमला, मौत
उत्तराखंड: यहां नदी में डूब गए तहेरे-चचेरे दो भाई
उत्तराखंड: यहां प्रेमी के चक्कर में महिला ने उठाया ये कदम
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव
उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास 

