खटीमा- खटीमा के एक होटल में रुके व्यक्ति का शव होटल के कमरे में मिलने से हड़कम मच गया। पूरे मामले के अनुसार खटीमा नगर में रोडवेज के पास स्थित पूर्णागिरि होटल के रूम नंबर 208 में रुके हुए एक व्यक्ति के होटल स्टाफ द्वारा मृत अवस्था में पाए जाने के बाद होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना होटल प्रबंधन द्वारा खटीमा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने होटल पर पहुंच मृत व्यक्ति के शव को जहां अपने कब्जे में लिया। वही घटना स्थल की जांच कर मृत व्यक्ति के समान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को मृत व्यक्ति के बैग से उसका आधार कार्ड मिला।जिसमे उसका नाम चंचल सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी निवासी आगर दीगारा पिथौरागढ़ उम्र 34 वर्ष पाया गया। वही पुलिस ने मृतक के परिजनों के परिजनो संपर्क कर उनको सूचना दे दी है। जबकि पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर खटीमा नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वही खटीमा कोतवाली में तैनात एस आई कैलाश सिंह देव ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि एक व्यक्ति खटीमा के पूर्णागिरि होटल में ठहरा हुआ था।
होटल के कमरे से रुका हुआ व्यक्ति जब लंबे समय तक बाहर नहीं आया तो कर्मचारियों ने होटल कमरे को चेक किया।तो होटल में रुका व्यक्ति मृत अवस्था मे पड़ा हुआ मिला। होटल मालिक द्वारा इसकी सूचना खटीमा पुलिस और 108 को दी गई। जिस पर 108 के कर्मचारियों ने जब व्यक्ति को चैक किया तो व्यक्ति मृतक अवस्था मे पाया गया। वही पुलिस द्वारा बैग और समान की तलाशी लेने पर उसका आधार कार्ड प्राप्त हुआ जिसमें उसका नाम चंचल सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी आगर पिथौरागढ़ प्राप्त हुआ। जिस पर उसके परिजनो को संपर्क कर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृत व्यक्ति के मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी 

