Baijnath Murder News: पहाड़ में डबल मर्डर के बाद सनसनी फैल गई। दोहरा हत्याकांड बागेश्वर जिला दहल उठा। एक ही जगह कुछ फैसले पर एक महिला और बालक की लाश मिलने से गांव दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि ये शव मां बेटे के हो सकते है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबर सोमवार की दोपहर की है। ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू के निशान हैं। उसका चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव मिलने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग 9 साल के बालक शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video 
