पौड़ी गढ़वाल– उत्तराखंड के पौड़ी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां तेज रफ्तार कार ने श्रीनगर में ताडंव मचाया है। कार ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी है। जबकि एक मासूम सहित दो लोग घायल हो गए है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार एजेंसी मोहल्ला के पास एक तेज रफ्तार कार (JK19A 0897 XUV) ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां हादसे में एक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त पिंकी नेगी (32 वर्ष) पत्नी कमल सिंह, निवासी सोरोखाल जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
वहीं, घायलों की पहचान हेम (25 वर्ष) पुत्री पूरन सिंह कंडारी, निवासी घसिया महादेव, श्रीनगर और अदिति (11 वर्ष) पुत्री कमल सिंह नेगी, निवासी सोरोखाल रुदप्रयाग के रूप में हुई है। दोनों घायलों का उपचारबेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। वहीं पुलिस ने वाहन चालक प्रदीप सिंह पुत्र गजा सिंह, निवासी हॉल श्रीकोट को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम 
