देहरादून: उत्तराखंड में बारिश और बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 58 नए मरीज मिले हैं। इनमें 38 मामले देहरादून और 20 मामले दूसरे जिलों से सामने आए हैं।
नए मामलों के बाद राज्य में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 271 पहुंच गई है। इनमें से 149 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं…जबकि 120 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक इस बीमारी से दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, स्वाइन फ्लू का असर अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों में देखा जा रहा है। 1 से 10 साल की उम्र के 45 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 61 से 90 वर्ष की उम्र के 86 बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आए हैं।
कुल संक्रमितों में 143 पुरुष और 128 महिलाएं शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार पुरुष मरीजों की संख्या महिलाओं की तुलना में अधिक है।
स्वाइन फ्लू की जांच बढ़ाई गई
मौसमी सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मामलों की जांच पर विशेष ध्यान दे रहा है। अब तक स्वाइन फ्लू की जांच के लिए 521 सैंपल लिए गए हैं। इनमें देहरादून से 182 और अन्य जिलों से 89 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना के भी 39 मामले
स्वाइन फ्लू के साथ कोरोना संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कोरोना की जांच के लिए 303 सैंपल लिए गए हैं…जिनमें 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 16 मामले देहरादून और 23 अन्य जिलों से हैं।
डेंगू के 129 मरीज मिले
प्रदेश में डेंगू को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। अब तक डेंगू के करीब 24,844 सैंपल लिए गए हैं…जिनमें 129 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 63 मरीज देहरादून और 66 अन्य जिलों के हैं।
डेंगू संक्रमितों में 112 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 17 लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच और निगरानी पर जोर दे रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
