घर से तहसील चलाने वाले सर्वे कानूनगो को किया निलंबित
हल्द्वानी तहसील में छापे के दौरान कमिश्नर ने पकड़ी थी धांधली
रुद्रपुर। हल्द्वानी में घर से तहसील चलाने वाले सर्वे कानूनगो अशरफ अली पर गाज गिर गई है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने ऊधमसिंह नगर वापस होते ही सर्वे कानूनगो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि तक वह सहायक अभिलेख अधिकारी मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।
डीएम ने बताया कि 23 सितंबर को कमिशनर दीपक रावत ने हल्द्वानी तहसील का निरीक्षण किया था। पाया गया कि सर्वे कानूनगो अशरफ अली ने धारा
143 के तहत विभिन्न आवेदन पत्रावलियां दीर्घावधि तक लंबित रखी हैं। साथ ही कई दस्तावेज घर में रखे हैं। कमिश्नर ने घर पहुंचकर अभिलेखों की जांच की तो 143 से जुड़े 21 मामलों की फाइलें मिलीं जिन्हें पटवारी की रिपोर्ट लगने के बावजूद बेवजह दबाया गया था। इस मामले में नैनीताल डीएम ने पत्र भेजकर अशरफ अली की संबद्धता समाप्त करने व निलंबन की अपेक्षा की थी। शनिवार को डीएम ने सर्वे कानूनगो को निलंबित कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 

