चम्पावत- खर्ककार्की आई एक बरात में बबाल हो गया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बाजरीकोट से एक बरात बुधवार को खर्ककार्की पहुंची। बरात की रस्म चल रही थी, तभी कुछ दूरी पर शराब पी रहे दो पक्षों के बीच शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई। मारपीट में पूरन थ्वाल, मयंक पांडेय, दीपक थ्वाल, सतीश और नवीन आंशिक रूप से चोटिल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरन थ्वाल की तहरीर पर पुलिस ने बलदेव जोशी, शैलेश कापड़ी, निखिल, नीरज सहित करीब 15 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506, 323, 147 और 148 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

