Roorki News: ऐसा अक्सर कम ही देखने को मिलता है जब कोई मृत व्यक्ति अर्थी से उठकर खड़ा हो जाय और बोलने लगे। लेकिन ये सच है। मामला उत्तराखंड के रूड़की से जुड़ा है। जहां कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी अंतिम यात्रा की तैयारी की। तभी इस बीच अचानक वह बैठकर बोलने लगा। यह नाजारा देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला देख लोग हक्के -बक्के रह गये।
जानकारी के अनुसार रूड़की के झबरेड़ा कस्बा निवासी दीपक कुमार उम्र 58 साल काफी दिनों से कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक दीपक की तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। ऐसे में परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों को उसके मौत की खबर कर दी। दीपक के अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचने लगे। अर्थी बनाकर श्मशान घाट ले जाने की तैयारी करने लगे।
तभी आखिरी स्नान कराते समय अचानक दीपक अर्थी से उठ गया और बोला यह सब तुम क्या कर रहे हो। यह देख लोगों के होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन में दीपक को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन यहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इस बीच उसके अचानक अर्थी से उठने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। जो चर्चा का विषय बनी रही।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

