Haridwar News- (रुड़की) हरिद्वार जिले के गंगनहर में एक युवक एवं युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना के बाद गंगनहर कोतवाली से पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। फिलहाल पुलिस के गोताखोरों द्वारा सर्च अभियान चलाकर युवक युवती की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक युवक व युवती ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों को गंगनहर में कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच पड़ा। कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें असफल रहे। कोतवाली गंगनहर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आज सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई थी कि बीटी गंज क्षेत्र में स्थित गंग नहर के नीले पुल के ऊपर से एक लड़का एक लड़की पानी में कूद गये हैं।
सूचना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची ,स्थानीय गोताखोरों की सहायता से दोनों को तलाश किया गया परंतु कोई सफलता नहीं मिली। हरिद्वार से जल पुलिस की बोट मंगा कर तलाशी अभियान जारी है। वहीं पुलिस को मौके पर बाइक बरामद हुई जिसके आधार पर नहर में कूदने वाले लड़का लड़की की पहचान सुधांशु पुत्र संजय कुमार निवासी सलेमपुर राजपूताना उम्र करीब 20 वर्ष एवं युवती की पहचान निवासी कृष्ण नगर के रूप में हुई । बताया जा रहा युवती नाबालिक है तथा दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था यह भी बताया जा रहा है दोनों के परिजन इस रिश्ते से नाखुश है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
