हल्द्वानी-उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए यूजीसी की स्कॉलरशिप का लाभ पाना चाहते हैं तो आपके पास 30 नवंबर तक मौका है। यूजीसी की ओर से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल में आनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। इस संबंध में यूजीसी की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आप किसी विश्वविद्यालय के रैंक होल्डर हैं तो भी यूजीसी की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंदिरा गांधी पीजी स्कालरशिप फार सिंगल गर्ल चाइल्ड व पीजी स्कालरशिप प्रोफेशनल कोर्सेज फार एससी-एसटी के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। सभी स्कालरशिप के लिए किसी मान्यता प्राप्त कालेज में प्रवेश होना जरूरी है।
ऐसे करें आवेदन
अगर आप यूजीसी के लिए स्कॉलरशिप का आवेदन कर रहे है तो आपकों आवेदन कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी। नए आवेदक को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर जाना होगा। वैलकम स्क्रीन खुलने के बाद सबसे ऊपर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। फिर एक आनलाइन फार्म खुलेगा जिसमें फार्म भरने को लेकर कुछ दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसे अच्छी तरह पढक़र शैक्षणिक दस्तावेजों के अनुसार आवेदन फार्म भरें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
