बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

हल्द्वानी: नैनीताल के दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक के तल्ला ओखलकांडा में शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि मजदूरी से लौटे भीम सिंह का पत्नी डिंकी देवी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने मारपीट की. वारदाता का खुलासा जब बेटे ने पड़ोसियों को बताया कि मां सुबह से उठी नहीं है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है. मृतका अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई है.
नैनीताल जनपद के तल्ला ओखलकांडा में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया. घटना का खुलासा तब हुआ जब बेटे ने पड़ोसियों को बताया कि मां सुबह से उठी नहीं है. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. पुलिस के अनुसार ओखलकांडा निवासी 36 वर्षीय भीम सिंह उर्फ मोनू 21 अगस्त की रात मजदूरी करने के बाद शराब के नशे में घर पहुंचा था. इसी दौरान उसकी 28 वर्षीय पत्नी डिंकी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर भीम सिंह ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की. मारपीट में डिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद खनस्यूं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. 22 अगस्त को पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने मौके से भौतिक साक्ष्य जुटाए. जिसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेज दिया था. शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
पति द्वारा पत्नी की हत्या की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है.
-जगदीश चंद्रा,एसपी क्राइम-
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं. संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पंपलेट तैयार कर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. मृतका डिंकी देवी अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं. ग्रामीणों के अनुसार भीम सिंह मजदूरी करता था और शराब का आदी था. वह दो भाइयों में छोटा है. उसके बड़े भाई सोनू दिल्ली में निजी नौकरी करता है. दोनों भाइयों के माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था और उनका पालन-पोषण मामा ने किया था.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज
उत्तराखंड: ऑनलाइन गेमिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम! मुख्य सचिव ने शीत भंडारण बढ़ाने पर दिया जोर
पक्के घर का सपना हुआ पूरा, उत्तराखंड में 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को मिला PM आवास 
