- देहरादून में बेटे ने मां को गला घोंटकर मार डाला
देहरादून– देहरादून में एक युवक ने गला घोंटकर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रेमनगर पुलिस के अनुसार, सेना से सेवानिवृत्त माधो सिंह मूलरूप से कठाड़ चंपावत के रहने वाले हैं। अब डीएससी आर्मी आईएमए में संविदा पर नौकरी करते हैं। वे प्रेमनगर स्पेशल विंग में पत्नी चंद्रा देवी (52) और बेटे अजय (24) के साथ किराये पर रह रहे थे। शुक्रवार रात वे नाइट ड्यूटी के लिए चले गए। रात करीब 11:30 बजे मां के साथ किसी बात को लेकर अजय का विवाद हो गया। इस दौरान अजय
■ युवक ने खाने में धीमा जहर देने के शक में कर दी मां की हत्या
आपा खो बैठा और उसने गला घोंटकर मां की हत्या कर दी। आरोपी पूरी रात घर में रहा। सुबह उसने वडोदरा में सेना में तैनात भाई मोहित को कॉल की और बताया कि मां ने आत्महत्या कर ली है। मोहित ने पिता को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि वो अल्सर बीमारी से पीड़ित है। उसे शक था कि मां उसे खाने में धीमा जहर दे रही थी, जिससे वो बीमार पड़ा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

