काशीपुर- जब छोटी जगहों के बच्चे बड़े सपने देखते हैं तो उन्हें साकार करना आसान नहीं होता। एक सफल जिंदगी के लिए उन्हें ज्यादा कोशिश करनी होती है। और ऐसी ही मेहनत कर जसपुर के अर्पित चौहान ने मुकाम हासिल किया है । अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा में क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए 20 वां स्थान हासिल किया है।
जसपुर के मोहल्ला चमन बाग कॉलोनी के रहने वाले बलकरण सिंह जसपुर के सूतमिल में प्राइमरी विद्यालय में हेडमास्टर हैं। उनकी पत्नी अनीता चौहान जीजीआईसी जसपुर में अंग्रेजी की अध्यापिका हैं। उनकी छोटे बेटे अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 20वां स्थान हासिल किया है। अर्पित चौहान ने अपने तीसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की है।

सफलता पर माता पिता के साथ क्षेत्र के अन्य लोगों ने अर्पित को शुभकामनाएं दी। अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा में पहला प्रयास 2019 में किया था, तब वह पंतनगर में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने दूसरा प्रयास 2020 में किया। उस वक्त उन्होंने देश में 297वां स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2021 में उन्होंने तीसरा प्रयास किया। जिसमें इस बार उन्होंने 20वां स्थान हासिल किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी 
